गाजा में विस्फोट से ढही इमारत, 5 इजरायली सैनिकों की मौत
बटालियन के आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल
एक बयान में सेना ने पीड़तिों की पहचान नाहल ब्रिगेड की टोही बटालियन के सदस्यों के रूप में की, जिसमें उनके 23 वर्षीय स्क्वाड कमांडर भी शामिल है।
यरूशलम। उत्तरी गाजा में एक इमारत में विस्फोट में 5 सैनिक मारे गए और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इजराइली सेना ने एक बयान में इस बात की घोषणा की। विस्फोट का कारण, जिसके कारण इमारत ढह गई, तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है और इजरायली सेना ने कहा कि घटना की अभी भी जांच चल रही है।
एक बयान में सेना ने पीड़तिों की पहचान नाहल ब्रिगेड की टोही बटालियन के सदस्यों के रूप में की, जिसमें उनके 23 वर्षीय स्क्वाड कमांडर भी शामिल है। उसी बटालियन के आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Mar 2026 10:54:32
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन...

Comment List