सऊदी अरब: अवैध प्रवासियों पर शिकंजा एक हफ्ते में 21 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

सऊदी में अवैध रिहाइश बनी परेशानी का सबब

सऊदी अरब: अवैध प्रवासियों पर शिकंजा एक हफ्ते में 21 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

सऊदी अरब सरकार ने देश में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। सऊदी में सिर्फ एक हफ्ते (30 जनवरी से 5 फरवरी) में ही 21,477 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है

रियाद। सऊदी अरब सरकार ने देश में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। सऊदी में सिर्फ एक हफ्ते (30 जनवरी से 5 फरवरी) में ही 21,477 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी सुरक्षा बलों ने संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर देश में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है, जो बिना कानूनी दस्तावेज के रह रहे हैं। सऊदी के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है। सरकार ने आगे भी इस तरह का अभियान जारी रखने और कड़ी कार्रवाई की बात कही है। सऊदी गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी पुलिस ने इस अभियान में निवास कानून तोड़ने के लिए 13,638, सीमा सुरक्षा कानून तोड़ने के मामले में 4,663 और श्रम कानून तोड़ने में 3,176 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 28,661 लोगों को यात्रा दस्तावेज के लिए उनके देशों के दूतावास भेजा गया है। वहीं 2919 लोगों को यात्रा की बुकिंग पूरी करने के लिए भेजा गया, जबकि 8733 लोगों को देश से निकाल दिया गया।

सऊदी में अवैध रिहाइश बनी परेशानी का सबब
सऊदी अरब में अवैध प्रवास बीते कुछ समय में एक बड़ी समस्या बनी है। सरकार इसे रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस तरह के अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं। सऊदी सरकार का कहना है कि अवैध तरीके से रहने वाले लोग कई तरह की परेशानी का सबब बनते हैं। इनमें सुरक्षा एक बहुत अहम पहलू है।

शरण देने वालों पर भी कार्रवाई

सीमा पार करके सऊदी अरब में घुसने की कोशिश करते हुए 1,316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 40 प्रतिशत यमनी और 58 प्रतिशत इथियोपिया के नागरिक हैं। अवैध रूप से देश छोड़ने की कोशिश करते हुए 77 लोगों को पकड़ा गया है। अवैध प्रवासियों को लाने, उन्हें पनाह देने और उन्हें नौकरी देने में मदद के लिए भी 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर 37,120 अवैध निवासी इस समय कानूनी कार्रवाई से गुजर रहे हैं। इनमें 33,547 पुरुष और 3,573 महिलाएं हैं। सऊदी गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी अवैध रूप से लोगों को सऊदी अरब में लाने या ले जाने में मदद करेगा, उसे 15 साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही इस्तेमाल किए गए वाहन और घरों को भी जब्त कर लिया जाएगा। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के उल्लंघन की जानकारी पुलिस को दें।

Read More एलन मस्क को झटका, OpenAI और ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा हारे

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन