इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर का एटीसी से टूटा संपर्क, 3 लोग थे सवार

जंगल के ऊपर उड़ रहा था

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर का एटीसी से टूटा संपर्क, 3 लोग थे सवार

पीटी वेडा बे निकेल फर्म द्वारा संचालित हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे जिनमें दो पायलट और एक यात्री शामिल था।

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में 3 लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया। प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख फतुर रहमान ने बताया कि हेलीकाप्टर का एटीसी से सम्पर्क टूट गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। रहमान ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:16 बजे हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क विफल हो गया। उस समय हेलीकाप्टर हलमहेरा तेंगाह जिले में जंगल के ऊपर उड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि पीटी वेडा बे निकेल फर्म द्वारा संचालित हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे जिनमें दो पायलट और एक यात्री शामिल था। उन्होंने कहा कि कार्यालय के 300 कर्मियों, सैनिकों और पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त बचाव टीम उस क्षेत्र की ओर जा रही है, जहां हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया था।

Tags: campagin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन