नेपाल ने विवादित नक्शे के साथ जारी किए 100 रुपए के नए नोट, भारत के 3 इलाकों को बताया अपना, बढ़ेगा तनाव

नेपाल ने नए 100 रुपए के नोट पर विवादित नक्शा जारी किया

नेपाल ने विवादित नक्शे के साथ जारी किए 100 रुपए के नए नोट, भारत के 3 इलाकों को बताया अपना, बढ़ेगा तनाव

नेपाल ने 100 रुपए का नया नोट जारी किया है, जिसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने क्षेत्र में दिखाया गया है। 2020 में जारी राजनीतिक नक्शे के आधार पर किए गए इस बदलाव से भारत-नेपाल संबंधों में फिर तनाव बढ़ सकता है।

काठमांडू। नेपाल के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को 100 रुपए के नए करेंसी नोट जारी किए हैं। इस नोट पर नेपाल एक नया और बदला हुआ मैप दिखाया गया है। इस नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल का क्षेत्र दिखा दिया गया है। काठमांडू के इस कदम से भारत और नेपाल के रिश्ते में तनाव आ सकता है। इस मुद्दे पर दोनों देशों में कई वर्षों से तनातनी देखी गई है। साल 2020 में इस मुद्दे पर दोनों देशों में तनाव हुआ था।

नोट पर नए नक्शे पर नेपाल के सेंट्रल बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि मैप पहले से ही 100 रुपए के बैंक नोट में था। इसे सरकार के फैसले के हिसाब से बदला गया है। उन्होंने कहा कि 10, 50, 500 जैसे अलग-अलग वैल्यू के बैंक नोटों में से सिर्फ 100 के करेंसी नोट पर ही नेपाल का मैप है।

क्या है नए नोट के नक्शे में

नेपाल के नए 100 रुपए के बैंक नोट के बाईं ओर माउंट एवरेस्ट है, जबकि दाईं ओर नेपाल के नेशनल फूल रोडोडेंड्रोन का वॉटरमार्क है। नोट के बीच में बैकग्राउंड में नेपाल का हल्का हरा मैप है। मैप के पास अशोक पिलर प्रिंट है, जिस पर लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्मस्थान लिखा है। करेंसी के पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर है। 

Read More फ्रांस में हिमस्खलन में दो स्कीयरों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

मई 2020 में नेपाल की केपी शर्मा ओली की सरकार ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया था। इसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों को नेपाल का इलाका दिखाया गया। नेपाल की पार्लियामेंट ने भी इसे मंजूरी दी थी। भारत ने उस समय नेपाल के कदम पर काठमांडू को चेतावनी दी थी कि वह इस तरह के कदम उठाने से बचे।

Read More सफाई ठेका समिति को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, जवाब-तलब

क्या है विवाद

Read More मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं

नोट पर छपा यह नक्शा लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाल में दिखाता है। ये इलाके लंबे समय से भारत का हिस्सा हैं। बीते साल नेपाल सरकार ने नए 100 रुपए के बैंक नोटों के नए डिजाइन को मंजूरी दी थी। अब विवादित नक्शे के साथ नोटों के सामने आने के बाद इस पर विवाद बढ़ गया है। नेपाल की सीमा भारत के पांच राज्यों- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगती है। ये सीमा 1,850 किमी लंबी है। नेपाल ने संवैधानिक संशोधन के जरिए मई 2020 में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपना हिस्सा बताते हुए नक्शा जारी कर विवाद पैदा किया है। हालांकि ये क्षेत्र पूरी तरह से भारत का हिस्सा हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा