नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बोले- आप इजरायल, भारत और दुनिया के हीरो हैं

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल यात्रियों को बचाया

नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बोले- आप इजरायल, भारत और दुनिया के हीरो हैं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की। नेतन्याहू ने कैप्टन के अदम्य साहस की सराहना करते हुए उन्हें वैश्विक 'नायक' बताया और इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया।

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव आ रहे विमान में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कैप्टन मच्छार की अदम्य बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के लिए 'नायक' बताया है। इजरायली प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आप इजरायल, भारत और पूरे विश्व के लिए हीरो हैं। मैं आपको और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।"

बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से घटनाक्रम के बारे में पूछा, जिस पर भारतीय पायलट ने कॉकपिट के भीतर घटित उन खौफनाक पलों के नये और चौंकाने वाले विवरण साझा किये। गौरतलब है कि हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था और विमान को हादसाग्रस्त करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स को भीतर दाखिल होकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला। कैप्टन की इस बहादुरी से विमान में सवार करीब 174 यात्रियों की जान बच गयी।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
सुभाष चौक और करधनी इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 2.70 लाख रुपए ठग लिए। सुभाष...
प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी
पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, नायरा के पंपों ने बढाएं दाम
एएनटीएफ का 6 जिलों में सिक्सर, 424 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त,
जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल