जयपुर के आधे हिस्से में कल नहीं आएगा पानी

जयपुर के आधे हिस्से में कल नहीं आएगा पानी
रामनिवास बाग और अमानीशाह पम्प हाउस पर रहेगा शटडाउन

 जयपुर। जलदाय विभाग के आए दिन मेंटीनेंस के नाम पर लिए जाने वाले शटडाउन का दंश एक बार फिर जयपुर की जनता को झेलना पड़ेगा। दरअसल बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पंप हाउस का मेंटीनेंस कार्य होगा। एक दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में चारदीवारी सहित जयपुर में एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में शहर के करीब दो लाख घरों में पानी नहीं आ पाएगा।


प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पम्प हाउस की सफाई और रिपेयरिंग का काम होगा। शटडाउन के कारण जयपुर के करीब 35 फीसदी एरिया में पानी की एक समय की सप्लाई बाधित रहेगी और दो दिसंबर से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। प्रभावित एरिया में टैंकर से पानी की सप्लाई होगी।


ये इलाके रहेंगे प्यासे:
शटडाउन के कारण एक दिसंबर को वीकेआई रोड नंबर 9 से 14, जीवन दीप कॉलोनी, निवारू रोड की आंशिक कॉलोनियां, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर के सेक्टर 1 से 9, अम्बाबाड़ी, सीकर रोड, रामनगर (लंकापुरी) शास्त्री नगर, नाहरी का नाका, भट्टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाष नगर, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, मोदीखाना, रामचन्द्र चौकड़ी, घाटगेट, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, ब्रह्मपुरी, वन विहार, दिल्ली बाईपास की कॉलोनियों में एक दिसम्बर को शाम की पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। वहीं चारदीवारी के जिन एरिया में रात 8 बजे बाद पानी की सप्लाई होती है, वहां आंशिक रूप से सप्लाई बाधित रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस