गहलोत से की मुलाकात के बाद चांदना के सुर बदले: ट्वीट कर कहा,' CM जो निर्णय करेंगे वही सही करेंगे'

सीएम से मुलाकात के बाद सीएमआर के बाहर मीडियाकर्मियों से दूरी बनाते हुए चांदना सीधे ही निकल गए।

 गहलोत से की मुलाकात के बाद चांदना के सुर बदले: ट्वीट कर कहा,' CM जो निर्णय करेंगे वही सही करेंगे'

खेल और युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद शुक्रवार को शाम सीएमआर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर चांदना ने अपना पक्ष रखा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले चांदना सीएमआर पहुंचे थे, लेकिन करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। चांदना फिर शाम को करीब पौने सात बजे सीएमआर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिले।

जयपुर। एक आईएएस पर नाराजगी दिखाने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खेल आयोजनों की बड़ी जिम्मेदारी के चलते चांदना दबाव में काम कर रहे हैं। दबाव के चलते टेंशन में आने से ट्वीट कर दिया होगा। ऐसे में उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। रामनिवास बाग में नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बजट घोषणाओं को पूरा करने की मुहिम में राजस्थान में खेलों का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ग्रामीण ओलम्पिक में 30 लाख से ज्यादा लोग खेलेंगे। ज्यादा काम की वजह से चांदना दबाव में आ गए हैं। टेंशन में इस तरह का बयान दिया होगा। उनकी बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनसे बात कर समाधान निकाल लेंगे। कार्यक्रम में मंत्री महेश जोशी, सुभाष गर्ग, सुखराम विश्नोई, भजनलाल जाटव और गोविन्दराम मेघवाल आदि नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से मिले चांदना
खेल और युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद शुक्रवार को शाम सीएमआर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर चांदना ने अपना पक्ष रखा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले चांदना सीएमआर पहुंचे थे, लेकिन करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। चांदना फिर शाम को करीब पौने सात बजे सीएमआर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिले। सीएम से मुलाकात के बाद सीएमआर के बाहर मीडियाकर्मियों से दूरी बनाते हुए चांदना सीधे ही निकल गए। सीएम से मुलाकात के बाद चांदना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री से सभी विषयों पर सार्थक एवं लंबी चर्चा हुई। वे राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक है, जो निर्णय करेंगे वो सही करेंगे। बीजेपी अपना घर देखे, कांग्रेस परिवार मिशन 2023 के लिए एकजुट और लामबंद है। उल्लेखनीय है कि चांदना ने गुरुवार को ट्वीट कर मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की कयासबाजी चलती रही।

चांदना यूथ आईकॉन और खिलाड़ी हैं। वे एग्रेसिव लीडर के रूप में जनता के बीच काम करते हैं। वे व्यक्तिगत मुद्दे नहीं, बल्कि जनता की आवाज उठाते हैं। मिनी ओलम्पिक कराने में कोई समस्या आ रही होगी, इसलिए किसी अफसर से कोई बात हो गई होगी। कई बार ऐसे टकराव हो जाते हैं। मुख्यमंत्री इस मामले को जल्दी सुलझा लेंगे।- प्रतापसिंह खाचरियावास, कैबिनेट मंत्री

मेरे विभाग में अफसरों की ऐसी कोई शिकायत नहीं हैं। हमारी सरकार लोगों को राहत देने के काम में जुटी हुई है।- महेश जोशी, कैबिनेट मंत्री  



Read More राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू

 

Read More बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत