वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चिदंबरम से डोटासरा की शिष्टाचार भेंट, मोदी सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की दी जानकारी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चिदंबरम से डोटासरा की शिष्टाचार भेंट, मोदी सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की दी जानकारी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम से शुक्रवार सुबह होटल मेरियट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीसीसी की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे विभिन्न जन आंदोलनों की जानकारी दी।

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम से शुक्रवार सुबह होटल मेरियट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डोटासरा ने पीसीसी की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे विभिन्न जन आंदोलनों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में चल रहे महंगाई के खिलाफ आंदोलन के बारे में भी बताया। पीसीसी अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कोरोना काल में राज्य सरकार की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में भी उनको अवगत कराया।

डोटासरा में बताया कि कोरोना काल में राजस्थान सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया इसके दम पर दूसरी लहर को मात दी जा सके। पीसीसी चीफ ने बताया कि वैक्सीन को लेकर राजस्थान में भी सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार को घेरा गया। आखिर में सरकार ने वैक्सीन फ्री में देने का ऐलान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से किसान, मजदूर, युवा, महिला, कर्मचारी सहित अन्य वर्गों के लिए किए जा रहे जनहित कार्य कार्यों की भी जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त  हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त 
सीपीटी के नौ सदस्यों की नियुक्ति हैती में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद के साथ हुई है, जो सामूहिक...
प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप
मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान