आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है।

मेष : किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष : परिवारजन के साथ हंसी खुशी से दिन व्यतीत होगा। आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा।

मिथुन : दिन उत्तम है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरूजन की कृपा बनेंगी।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

सिंह : सेहत का ध्यान रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही कडवाहट दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं।मान सम्मान मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें, वरना चोरी का आशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुडा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सावधानी रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : समस्याओं का समाधान होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। हादसे की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। विद्याथिंर्यों की शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक : विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति सजग रहें, सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी।

धनु : वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीड़ा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रूका हुआ धन मिलने के आसार। व्यापार में बुद्धि से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। खानपान में नियंत्रण रखें।

मकर : मिश्रित फलदायी दिन है। विरोधी आपकी गलती के इंतजार में हैं, उन्हें मौका न दें, संयम, नियंत्रित वाणी के साथ रहें अन्यथा मानहानि या नुकसान उठाना पड सकता है। किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना।

कुंभ : मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अधीनस्थ कार्य बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यो में उत्साह से भाग लेंगे।

मीन : संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी। राजनीति में बढ़ते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत सरकार में ओएसडी के बयान के बाद गरमाया फोन टैपिंग मामला: मोदी, भजनलाल ने उठाया मुद्दा, अब राठौड़ ने जांच कर दोषियों  कार्रवाई की मांग की गहलोत सरकार में ओएसडी के बयान के बाद गरमाया फोन टैपिंग मामला: मोदी, भजनलाल ने उठाया मुद्दा, अब राठौड़ ने जांच कर दोषियों  कार्रवाई की मांग की
राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र लिखकर...
ARCA Hot Weather Under-17 Tournament : उत्कर्ष-नयन माली के दम पर जीती कोडाई, मुकाबला 51 रनों से जीता
मतदान को लेकर उत्साह के साथ घरों से निकले लोग, बढ़ेगा वोटिंग प्रतिशत : शेखावत
सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, NOTA को ज्यादा वोट मिले तो दुबारा हो चुनाव
सोना-चांदी फिर तेजी की राह पर 
करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना
पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज