राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, कांग्रेसी कार्यकर्ता चढ़े पानी की टंकी पर
नों कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लहराते हुए टंकी पर चढ़कर विरोध जताने लगे।
राहुल गांधी को ईडी के सम्मन के बाद की जा रही मैराथन पूछताछ के विरोध में गुरुवार को तीन कांगे्रस कार्यकर्ता न्यू राजीव गांधी नगर स्थित पानी की टंकी पर जा चढे।
कोटा। राहुल गांधी को ईडी के सम्मन के बाद की जा रही मैराथन पूछताछ के विरोध में गुरुवार को तीन कांग्रेस कार्यकर्ता न्यू राजीव गांधी नगर स्थित पानी की टंकी पर जा चढे। तीनों कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लहराते हुए टंकी पर चढ़कर विरोध जताने लगे। सूचना पर जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
पुलिस निरीक्षक राम किशन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता चेतन सोलंकी, बबलू सागर, निक्की चौधरी न्यू राजीव गांधी नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया । इस दौरान स्थानीय पार्षद व बड़ी संख्या में भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो गए तथा नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को टंकी से उतारने के लिए समझाइश की जा रही है।
Comment List