आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष -दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा। 

वृष - स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है। 

मिथुन - आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग, मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे। खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क - दिन उत्तम है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना हैै। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या - दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पुराना रोग उभर सकता है।कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 

वृश्चिक - स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। सावधानी बरतें।

धनु - स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। आय से अधिक व्यय होने से मन व्यथित रहेगा। घर में परेशानी का माहौल बनेगा।व्यापार में हानि हो सकती हैधार्मिक कार्यों में मन लगाएं। 

मकर - मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार मेंं लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी।

कुंभ - पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।जमीन जायदाद संबंधी मामलों में लाभ।

मीन - मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत