
उमस की बीच में शहर में हुई बरसात
जोधपुर पर काफी दिनों बाद आज मेघ मेहरबान हुए
शनिवार की सुबह से ही शहर और आस पास भीषण उमस बनी रही। काली घटाएं बार बार आ जा रही थी। दोपहर एक बजे के आस पास बदरिया बरसनी शुरू हो गई। कुड़ी, बासनी सांगरियां और शास्त्रीनगर इलाक ों के साथ भीतरी शहर के कुछेक हिस्सों मेें बादल बरसे।
जोधपुर। मारवाड़ पर काफी दिनों बाद आज मेघ मेहरबान हुए। दोपहर में घिरी काली घटाएं बरसी। कुछे स्थानों प सूखा भी रहा। बारिश से सडक़ें पानी में भीगने के साथ घरों में परनाली शुरू हो गई। आसमां में घटाटोप छाया हुआ है। दोपहर में हुई बारिश से उमस से कुछ राहत महसूस की गई।
दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश मेें फिर सक्रिय हुआ है। मारवाड़ में काफी दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने बढ़ोत्तरी की वजह से लोग काफी परेशां देखे गए। उमस के चलते पसीने भी निकलने लगे। पंद्रह दिन पहले सोमवार को हुई बारिश तीन दिन चलने से शहर की कई बस्तियां जलमग्र हो गई थी। आज भी कई बस्तियों में पानी भरा पड़ा है। प्रशासन पानी की निकासी कर रहा है। शनिवार की सुबह से ही शहर और आस पास भीषण उमस बनी रही। काली घटाएं बार बार आ जा रही थी। दोपहर एक बजे के आस पास बदरिया बरसनी शुरू हो गई। कुड़ी, बासनी सांगरियां और शास्त्रीनगर इलाकों के साथ भीतरी शहर के कुछेक हिस्सों मेें बादल बरसे। बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसूनी ट्रंफ जैसलमेर से होकर गुजर रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई संभागों में अच्छी बारिश की संभावना बनी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List