भारत ने महिला हॉकी में 16 साल बाद जीता राष्टमंडल पदक

न्यूजीलैंड को शूटआउट में हरा जीता कांस्य

भारत ने महिला हॉकी में 16 साल बाद जीता राष्टमंडल पदक

मैच का पहले क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया मगर कीवी गोलकीपर ने भारत को खाता नहीं खोलने दिया

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को न्यूजीलैंड को शूटआउट में मात देकर 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता। भारत ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को 1-1 (शूटआउट में 2-1) से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। इससे पहले मैनचेस्टर 2006 खेलों में भारत ने महिला हॉकी का रजत पदक जीता था।  भारत के लिए सलीमा टेटे और कीवी टीम की ओर से ओलिविया (59 मिनट) ने गोल किया। शूटआउट में भारत के लिये सोनिका और नवनीत ने गोल किए।
 
सलीमा ने बनाया पहला गोल
मैच का पहले क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया मगर कीवी गोलकीपर ने भारत को खाता नहीं खोलने दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रवैया बरकरार रखा और जब हाफ टाइम में दो मिनट का समय बचा था तब सलीमा टेटे ने गेंद को नेट तक पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलायी। 

न्यूजीलैंड का गोल अमान्य घोषित किया

मैच के तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड मैच को बराबरी पर लाने के लिये आतुर थी। जब क्वार्टर-3 की समाप्ति में सिर्फ दो मिनट बचे थे तब न्यूजीलैंड ने एक गोल किया भी, मगर भारत के वीडियो रेफरल के बाद उसे अमान्य घोषित कर दिया गया।
 
पेनल्टी स्ट्रोक से स्कोर बराबर हुआ
भारत मैच के 58वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रहा था। कीवियों को पेनल्टी कॉर्नर और फिर पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसके उपयोग से न्यूजीलैंड ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। यह मैच भी शूटआउट में चला गया। न्यूजीलैंड ने पहले प्रयास में स्कोर किया जबकि भारत असफल रहा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। यहां भारत की अगुवाई करते हुए कप्तान सविता पूनिया ने न्यूजीलैंड के अगले चारों प्रयास रोके, जबकि सोनिका और नवनीत ने एक-एक गोल करके भारत को 2-1 से जीत दिलायी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। इससे पहले मैनचेस्टर 2006 खेलों में भारत ने महिला हॉकी का रजत पदक जीता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
स्थानीय लोगों ने अंतरिम रूप से एक अस्थायी मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया। घटना रात के दौरान होने...
मलेशिया सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर, 10 लोगों की मौत
असर खबर का - कृषि सुपरवाइजरों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश की
BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला