शिंजो हत्या मामला: इस्तीफा देंगे जापानी पुलिस प्रमुख

नाकामरा ने यह नहीं बताया है कि वह आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा कब देंगे

शिंजो हत्या मामला: इस्तीफा देंगे जापानी पुलिस प्रमुख

पुलिस रिपोर्ट में आबे की पुलिस सुरक्षा में खामियां पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जिसकी वजह से कथित हमलावर को उन पर पीछे से हमला करने का मौका मिला। पुलिस ने कथित बंदूकधारी तेत्सुया यामागामी को घटनास्थल पर गिरफ्तार कर लिया था।

टोक्यो। जापान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इटारू नाकामरा ने गुरुवार को घोषणा की कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या मामले में अपनी जिम्मेदारी लेने के लिए इस्तीफा दे देंगे। नाकामरा ने हालांकि यह नहीं बताया है कि वह आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा कब देंगे। नाकामुरा ने यह घोषणा उस रिपोर्ट के सामने आने के बाद की , जिसमें कहा गया कि गत आठ जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा में एक कार्यक्रम में संबोधित किए जाने के दौरान पुलिस आबे पर हमला और उनकी जान बचाने में विफल रही।

पुलिस रिपोर्ट में आबे की पुलिस सुरक्षा में खामियां पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जिसकी वजह से कथित हमलावर को उन पर पीछे से हमला करने का मौका मिला। पुलिस ने कथित बंदूकधारी तेत्सुया यामागामी को घटनास्थल पर गिरफ्तार कर लिया था। यामागामी ने पूछताछ में बताया कि आबे के यूनिफिकेशन चर्च से संबंध होने के कारण वह उनसे नफरत करता था और इसीलिए उन्हें अपना निशाना बनाया।

पुलिस ने संदेह जताया है कि आबे को गोली मारने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बन्दूक घर में बनाई गई थी क्योंकि इसे दागने के बाद बड़ी मात्रा में धुआं निकलता था। आबे 2012 से लगातार आठ साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहे और सबसे अधिक लंबे समय तक देश को अपनी सेवाएं दी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत