केएसटी पर पानी में दौड़ते नजर आएंगे घोड़े

यूआईटी खर्च कर रहा है 3 करोड़ रुपए

केएसटी पर पानी में दौड़ते नजर आएंगे घोड़े

नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब में दौड़ते हुए घोड़े लगाए जाएंगे। जिससे ये घोड़े पानी में तैरते हुए नजर आएंगे। इस काम पर नगर विकास न्यास द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

कोटा । शहर के बीचो बोच स्थित किशोर सागर तालाब में पिलर तो बनकर तैयार हो गए हैं और अब जल्दी ही तालाब में घोड़े दौड़ते नजर आएंगे। नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब में दौड़ते हुए घोड़े लगाए जाएंगे। जिसके लिए पानी के नीचे से सीमेंट के पिलर बनाए गए हैं। करीब 7 मीटर से अधिक गहराई से लेकर पानी के ऊपर तक पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। ये पिलर पानी के ऊपर नजर भी आने लगे हैं। इन एक दर्जन पिलर के ऊपर प्लेटफार्म बनाया जाएगा। जिस पर 9 घोड़े लगाए जाएंगे। ये घोड़े पानी में तैरते हुए नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार करीब दो माह से पिलर बनाने का काम किया जा रहा है। पानी में काम होने से उसका जल स्तर कम कराया गया था। जिससे पिलर ऊपर नजर आ रहे हैं। पिलर पर प्लेटफार्म पर बनकर तैयार होने के बाद जल स्तर बढ़ा दिया जाएगा। उसके बाद उन पर 9 घोड़े लगाए जाएंगे। उन घोड़ों के आस-पास फाउंटेंन व आकर्षक रोशनी की जाएगी। जिससे ये घोड़े पानी में तैरते हुए नजर आएंगे। 

इस काम पर नगर विकास न्यास द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।  राह चलते लोगों को घोड़े दूर से ही नजर आ जाएं इसके लिए यहां पूर्व में बनी चार दीवारी को हटाकर उसके स्थान पर लोहे की रैलिंग लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म बनाने व अन्य शेष काम में समय लगने के कारण इस माह के अत तक या अक्टूबर के पहले सप्ताह में घोड़े तालाब में दौड़ते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले ये घोड़े जेडीबी कॉलेज के सामने लगे हुए थे। जिन्हें वहां से हटाया गया है। इन घोड़ों के स्थान पर वर्तमान में नया पैडस्टल बनाकर उस पर महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। जिनमें से दो प्रतिमाएं लग चुकी हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा के जयपुर से आने का इंतजार है। महात्मा गांधी के इंतजार में करीब एक महीने से दोनों महापरुषों की प्रतिमाएं कपड़े से ढकी हुई हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी