आगे बढ़ें, जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करें : ममता

 जिला राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन 

आगे बढ़ें, जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करें : ममता

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 40 लाख से अधिक खिलाडियों ने भाग लेकर इतिहास रचा है। ममता भूपेश रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी।

दौसा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा आमजन में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 40 लाख से अधिक खिलाडियों ने भाग लेकर इतिहास रचा है। ममता भूपेश रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते आगे बढ़े, जिला स्तर से जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिले का नाम रोशन करें।  मंत्री ने घोषणा करते खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी खेल में राज्य स्तर पर जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तर पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ियों को स्वयं के स्तर से `1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 51 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाडियों को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश स्तर से जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता करते कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीना ने कहा कि प्रदेश में खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की जिला स्तरीयप्रतियोगिता का आज से शुभारम्भ हो गया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल, मानव इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर के 30 लाख से अधिक लोग भागीदारी निभा रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को सकारात्मक खेल भावना के साथ खेलें तथा एक दूसरे खिलाड़ी से सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की बदौलत प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण फिर से बनेगा तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हिट राजस्थान-फिट राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होने कहा कि दौसा जिले की सभी 11 पंचायत समितियों में विभिन्न खेलों में 977 से अधिक खिलाडियों का चयन कर 94 टीमों का गठन किया गया है। कृषि विपणन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष के शासनकाल में दौसा जिले का चहुमुंखी विकास हुआ है। समारोह में कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि  जिले में खेलों के नियमित आयोजन के लिये सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का कार्य किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान सांय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी व फ्लेगशिप योजनाओ, बजट घोषणा के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये फ्लेक्स, बैनर लगाकर प्रदर्शन किया गया है।  समारोह में जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, सभापति ममता चौधरी, प्रधान प्रहलाद मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, उपखण्ड अधिकारी संजय गोरा, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्रा मीना, उप जिला प्रमुख मानधाता मीना, पूर्व प्रधान डी सी बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा, नांगल राजावतान के उप प्रधान जयंत कुमार मीना, आर के जोशी विद्यालय के संस्था प्रधान वेदव्यास मीना, शारीरिक शिक्षक, छात्र, छात्रा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समारोह के बाद मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्र् ममता भूपेश, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये ध्वजा रोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

Post Comment

Comment List

Latest News