दूषित खाना खाने से एलन कोचिंग की बीस छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

छात्राएं कर रही हैं एलन कोचिंग इंस्ट्टीयूट से तैयारी

दूषित खाना खाने से एलन कोचिंग की बीस छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

हॉस्टल के मैस में बच्चोंं के लिए खाना बनाया गया था। जहां पर खाने की दाल में जहरीला कीड़ा (छिपकली) पड़ गई थी। जिससे दाल जहरीली हो गई। दाल को खाने से एक बच्चे को उल्टिया होेने पर उसे तुरंत पास ही निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसका उपचार किया गया।

कोटा।  शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को  एक मैस के खाने में कीड़ा गिरने से  दूषित हुए खाने को खाने से बीस छात्रों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।  अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को वापस हॉस्टल भेज दिया। जब कि एक छात्रा को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं एलन कोचिंग इंस्ट्टीयूट में नीट व जेईई की तैयारी कर रही हैं। हालांकि छात्राओं की हालत सही बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं ने बाद में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था। उधर हॉस्टल संचालकों ने बिना प्रशासन को सूचित किए तथा स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए आनन-फानन में दाल को फैंक दिया।  डिप्टी एसपी अंकित जैन ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में करीब बीस छात्राएं  रहती हैं। हॉस्टल के मैस में बच्चोंं के लिए खाना बनाया गया था। जहां पर खाने की दाल में जहरीला कीड़ा (छिपकली) पड़ गई थी। जिससे दाल जहरीली हो गई। दाल को खाने से एक बच्चे को उल्टिया होेने पर उसे तुरंत पास ही निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसका उपचार किया गया। इसके बाद खाना खाने वाले सभी करीब बीस बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें से  एक बच्ची को घबराहट होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष सभी  को प्राथमिक उपचार के बाद वापस हॉस्टल भेज दिया गया है। 

 इसी प्रकार से एक 14 वर्षीय छात्रा ने हैंडवॉस का लिक्विड  पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।  पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर स्थित सानिध्य गर्ल्स हॉस्टल में बिहार की रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल में हाथ धोने के लिए रखे हैंड वॉस को पी लिया। जिससे छात्रा को तुरंत पास के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसका उपचार जारी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News