
पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन इजाफा, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया है। दो महीने से अधिक अंतराल के बाद मंगलवार को इनके दाम बढ़े थे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 21 पैसे मंहगा हुआ।
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया है। दो महीने से अधिक अंतराल के बाद मंगलवार को इनके दाम बढ़े थे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 90.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 15 पैसे बढ़ाई गई थी। डीजल की कीमत 21 पैसे बढ़कर 81.12 रुपए प्रति लीटर हो गई। मंगलवार को इसकी कीमत 18 पैसे बढ़ी थी।
मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 16 पैसे बढ़कर क्रमश: 97.12 रुपए, 92.70 रुपए और 90.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 21 पैसे, चेन्नई में 19 पैसे और कोलकाता में 20 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.19 रुपए, चेन्नई में 86.09 रुपए और चेन्नई में 83.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List