लंदन में पुलिस ने 20 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

लंदन में पुलिस ने 20 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पुलिस 30 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को प्रदर्शन के दौरान लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लंदन। पुलिस 30 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को प्रदर्शन के दौरान लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि ब्रिज को अब फिर से खोल दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर 30 गिरफ्तारियां की गई। हम प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेंगे।

पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। इंसुलेट ब्रिटेन आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए घरों को इन्सुलेट और रेट्रोफिट करने की मांग कर रहे हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल में डालने के खिलाफ प्रदर्शन किया और लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया।
 

Post Comment

Comment List

Latest News