निगम चुनाव: 'आप' को बहुमत, 134 सीटों पर जीत

ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने सुल्तानपुरी-ए वार्ड से हासिल की जीत

निगम चुनाव: 'आप' को बहुमत, 134 सीटों पर जीत

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 'आप' नेता एवं  एमसीडी चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने सुल्तानपुरी-ए वार्ड से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6,714 मतों के अंतर से हराया।

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) की हुई 90 प्रतिशत मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी(आप ) को 134 सीटों पर जीत मिली है, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 103 सीटों  पर विजय हासिल की है, और कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 'आप' नेता एवं  एमसीडी चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने सुल्तानपुरी-ए वार्ड से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6,714 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद कहा था, कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं, और अपने पड़ोसियों के जीवन में सुधार करना चाहती हैं।

इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि पार्टी चौथी बार सत्ता में आयेगी। गुप्ता ने ट्वीट किया,''जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उसके साथ विश्वासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने ट्वीट किया,'' अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 वर्ष लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 वर्ष लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं।''

उधर 'आप' कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में एमसीडी चुनाव में जीत को नजदीक देखते हुए लेकर जश्न मना रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें