कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक

कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक

उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली।

नई दिल्ली। पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। पं बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा , '' मेरे नाना जी नहीं रहे। मुझे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांसे ली। उनका जन्म चार फरवरी 1938 को उत्तर प्रदेश के हड़यिा में कत्थक प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित लच्छन महाराज का निधन जिस समय हुआ , बिरजू महाराज केवल नौ वर्ष के थे। पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक नृत्य शैली को देश और देश के बाहर तमाम कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया था। उनका औपचारिक नाम मोहन लाल मिश्रा था , लेकिन उनकी ख्याति पंडित बिरजू महाराज के रूप में फैली। वह लखनऊ  कालिका-बिन्दादीन घराने के कलाकार थे। उनके चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी कत्थक नृत्य के पारंगत थे।''
 

मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  मोदी ने टविटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय नृत्य कला को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ । उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आदित्य नाथ ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कत्थक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्म की शांति की कामना करते हुए पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ शहर और गांव में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है।
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत
जयपुर में अंधड के साथ हल्की बारिश 
सांगानेर एयरपोर्ट पर बैग में बम रखा होने की धमकी
राकांपा ने जारी किया घोषणा-पत्र, महिलाओं को नौकरी में 50% आरक्षण देने का वादा
गहलोत सरकार में ओएसडी के बयान के बाद गरमाया फोन टैपिंग मामला: मोदी, भजनलाल ने उठाया मुद्दा, अब राठौड़ ने जांच कर दोषियों  कार्रवाई की मांग की
ARCA Hot Weather Under-17 Tournament : सार्थक-नयन माली के दम पर जीती कोडाई, मुकाबला 51 रनों से जीता