परमाणु आतंकवाद करने वाला प्रदेश है रूस : जोलेंस्की

जोलेंस्की ने यूरोप से फैसला करने का आग्रह किया

परमाणु आतंकवाद करने वाला प्रदेश है रूस : जोलेंस्की

यूक्रेन के जापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद राष्ट्रपति वलोदिमिर जोलेंस्की ने यूरोप से फैसला करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस परमाणु आतंकवाद करने वाला एक आतंकवादी प्रदेश है।

कीव। यूक्रेन के जापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद राष्ट्रपति वलोदिमिर जोलेंस्की ने यूरोप से फैसला करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस परमाणु आतंकवाद करने वाला एक आतंकवादी प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु केंद्र में आग लगी हुई है। अभी रूसी टैंक परमाणु इकाइयों पर गोलाबारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी यूक्रेनियन और सभी यूरोपीय लोगों को संबोधित करता हूं, जो चेर्नोबिल शब्द जानते हैं, जो जानते हैं कि परमाणु स्टेशन पर विस्फोट के कारण कितनी क्षति हुई थी। यह एक वैश्विक आपदा थी। रूस इसे दोहराना चाहता है लेकिन छह गुना कठिन है। उन्होंने कहा कि हम सभी को चेतावनी देते हैं कि किसी भी देश ने कभी भी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर गोलाबारी नहीं की। मानव जाति के इतिहास में पहली बार आतंकवादी राज्य परमाणु आतंकवाद करता है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी प्रचारकों ने दुनिया को परमाणु की धमकी दी। अब यह कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह एक वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि रूस के सैनिकों को रोकना चाहिए। नेताओं को बताएं कि यूक्रेन 15 परमाणु इकाइयां हैं। अगर कोई विस्फोट होगा, तो यह हम सभी का अंत होगा, यूरोप का अंत। केवल यूरोप की तत्काल कार्रवाई से यह रुक सकती है।


Post Comment

Comment List

Latest News