
सांडों के आतंक से लोग परेशान
सड़कों पर सांड घूमते नजर आते है
कस्बे में सांडों के आतंक से लोग परेशान है। सड़कों पर सांड घूमते नजर आते है। यह लोगों पर हमला कर देते है। सांड लोगों को घायल कर चुके है।
बगरू। कस्बे में सांडों के आतंक से लोग परेशान है। सड़कों पर सांड घूमते नजर आते है। यह लोगों पर हमला कर देते है। सांड लोगों को घायल कर चुके है। स्थानीय लोगो ने नगरपालिका प्रशासन को कई बार शिकायत भी कर चुके है, लेकिन इस समस्या का कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। लक्ष्मीनाथ बाजार में दो सांडों की लड़ाई हुई।
सांडों ने यहां 5 बाइक में नुकसान हो गया। व्यापारियों ने कहा कि कि सांडों की यह लड़ाई होती रहती है। इससे पहले भी कई बार सड़क पर सांडों के संघर्ष के मामले सामने आ चुके है। इसमें लोग घायल हो चुके है। व्यापारी मालुराम चौधरी ने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को बाजार से बाहर निकालने की मांग की है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List