वोटिंग पर मोदी का असर: रोड शो से जयपुर के परकोटे में रिकॉर्ड वोट पड़े

वोटिंग पर मोदी का असर: रोड शो से जयपुर के परकोटे में रिकॉर्ड वोट पड़े

राजस्थान में चुनावों के नामांकन वापसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां तूफानी दौरे कर भाजपा के पक्ष में वोटों के धुव्रीकरण और माहौल बनाने को बड़ी जनसभाएं और रोड शो किए।

जयपुर। राजस्थान में चुनावों के नामांकन वापसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां तूफानी दौरे कर भाजपा के पक्ष में वोटों के धुव्रीकरण और माहौल बनाने को बड़ी जनसभाएं और रोड शो किए। मोदी ने जयपुर और बीकानेर में रोड शो किया। जयपुर में उनके परकोटे में रोड शो से तीन विधानसभा सीटों हवामहल, आदर्शनगर और किशनपोल पर वोटिंग में बड़ा असर दिखा। इन तीनों सीटों पर पिछली बार के मुकाबले रिकॉर्ड 3.23 फीसदी मतदान बढ़ा है। हालांकि बीकानेर शहर में दो सीटों पर मतदान 0.9 फीसदी कम हुआ। इसके अलावा मोदी की 12 सभाओं वाली विधानसभा सीटों में से आधी पर मतदान प्रतिशत बढ़ा और आधी पर घटा। तारानगर में सर्वाधिक 7.31 फीसदी अधिक वोटिंग हुई। वहीं नागौर के खरनाल में सभा की, जहां सबसे अधिक 3.93 फीसदी वोटिंग कम हुई। 

अमित शाह का असर 
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश में धुंआधार दौरे किए। उनके अजमेर में रोड शो से शहर की दोनों सीटों पर औसतन मतदान में 0.78 फीसदी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कुल 23 विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की, जिनमें से 16 सीटों पर मतदान में वृद्वि हुई। 
हालांकि 7 सीटों पर मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले घटा। 

जेपी नड्डा का असर 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मैदान में उतरे। उन्होंने कुल 16 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की। इनमें से 10 सीटों पर मतदान कम हुआ और 6 सीटों पर ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभाएं और रोड शो 
    कुचामन, नावां- 1.5 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 74.70 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 73.2 फीसदी मतदान हुआ था। 
    मकराना- 2.2 फीसदी कम पड़े वोट। इस बार यहां 75.50 फीसदी मतदान हुआ था, पिछली बार  77.7 फीसदी हुआ था। 
    परबतसर- 0.67 फीसदी बढ़ी वोटिंग। इस बार यहां 78.27 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 77.6 मतदान हुआ था। 
    देवली- 2.47 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.57 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 71.1 ही मतदान हुआ था। 
    कुंभलगढ़- 0.43 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 68.53 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 68.1 मतदान हुआ था। 
    राजसमंद- 7.82 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.02 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.2 फीसदी ही मतदान हुआ था। 
    भीम- 3.24 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.34 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.1 फीसदी मतदान हुआ था। 
    मसूदा- 1.1 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार  71.9 फीसदी वोट पड़े थे।  
    नसीराबाद- 1.73 फीसदी घटे वोट। इस बार यहां 77.27 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 79 फीसदी ही वोट पड़े थे।  

Read More सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं

अजमेर में रोड शो- 0.78 फीसदी बढ़ी वोटिंग। रोड शो में अजमेर शहर की दो सीटों पर औसतन 67.03 फीसदी मतदान हुआ।  इस बार इन सीटों पर औसतन 66.25 फीसदी मतदान हुआ था। 
    हिंडौली- 1.44 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 81.54 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 80.1 फीसदी मतदान हुआ था। 
    खैरथल-तिजारा- 4.11 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 86.11 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 82 फीसदी मतदान हुआ था। 
    अलवर- 3.3 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.09 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 67.6 फीसदी हुआ था। 
    नीमकाथाना- 0.57 फीसदी कम। इस बार यहां 71.83 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 72.4 फीसदी हुआ था। 
    नवलगढ़- 1.84 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.64 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 71.8 फीसदी हुआ था। 
    सवाईमाधोपुर- 1.64 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.94 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 69.3 फीसदी हुआ था। 
    जैतारण- 1.43 फीसदी कम मतदान। इस बार यहां 68.77 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 70.2 फीसदी हुआ था। 
    पाली- 0.87 फीसदी कम। इस बार यहां 68.33 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 69.2 हुआ था। 
    जालौर- 1.34 फीसदी बढ़ा। इस बार 62.72 फीसदी और पिछली बार 61.4 फीसदी हुआ था। 
    रानीवाड़ा- 0.19 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 77.89 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 77.7 फीसदी मतदान हुआ था। 
    निम्बाहेड़ा- 0.22 फीसदी कम। इस बार यहां 85.58 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 85.8 फीसदी मतदान हुआ था। 
    चित्तौड़गढ़- 0.64 फीसदी कम। इस बार यहां 79.66 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 80.3 फीसदी मतदान हुआ था। 
    सांगानेर- 1.2 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 70.30 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.1 फीसदी हुआ था। 

Read More कैमरों से लैस परिवहन विभाग के उड़नदस्ते, प्रेमचंद बैरवा ने दिखाई हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी की यहां हुई सभाएं-रोड शो
    उदयपुर- 0.33 फीसदी वोटिंग घटी। इस बार यहां 66.67 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछली बार यहां 67 फीसदी मतदान हुआ था। 
    बाड़मेर के बायतु- 0.03 फीसदी कम मतदान। यहां इस बार 83.37 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 83.4 फीसदी वोटिंग हुई थी।  
    भरतपुर- 1 फीसदी घटी। यहां इस बार 67.01 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 68.1 फीसदी हुआ था। 
    खरनाल- नागौर 3.93 फीसदी कम मतदान। यहां इस बार 68.77 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 72.7 फीसदी मतदान हुआ था। 
    तारानगर- 7.31 फीसदी मतदान बढ़ा। इस बार यहां 82.51 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 75.2 फीसदी मतदान हुआ था। 
    पाली- 0.87 फीसदी मतदान कम। इस बार यहां 68.33 फीसदी मतदान हुआ था, पिछली बार 69.2 फीसदी हुआ। 
    हनुमानगढ़- 3.13 फीसदी मतदान कम। इस बार यहां 80.07 फीसदी वोट पड़े, जबकि पिछली बार 83.2 फीसदी मतदान हुआ था। 
    बीकानेर में रोड शो- 0.9 फीसदी कम वोटिंग। बीकानेर की दो सीटों को मिलाकर औसत 71.30 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 72.2 फीसदी मतदान हुआ था। 
    बारां-अटरू- 0.91 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ। यहां इस बार 77.41 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 76.5 फीसदी मतदान हुआ था। 
    कोटा- 0.51 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.81 मतदान हुआ, पिछली बार यहां 73.3 फीसदी मतदान हुआ था। 
    करौली- 2.08 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.28 वोटिंग हुई, पिछली बार  73.4 फीसदी हुई थी। 
    जयपुर में रोड शो- 3.23 फीसदी वोटिंग बढ़ी। तीन विधानसभा क्षेत्रों हवामहल, किशनपोल, आदर्शनगर में रोड शो से इस बार यहां औसतन 75.49 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 72.26 ही मतदान हुआ था। 
    सागवाड़ा- 2.13 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.73 मतदान हुआ। पिछली बार  71.6 फीसदी मतदान हुआ था। 
    जहाजपुर- 0.27 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 80.17 फीसदी वोट पड़े। पिछली बार 79.9 फीसदी मतदान 
हुआ था। 

Read More कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जेपी नड्डा की सभाएं 
    महुवा- 2.3 फीसदी कम। इस बार यहां 71.60 फीसदी मतदान हुआ था। पिछली बार यहां 73.9 ही मतदान हुआ। 
    सिकराय- 1.93 फीसदी कम। इस बार यहां 69.17 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 71.1 फीसदी हुआ था। 
    सांगानेर- 1.2 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.30 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.1 फीसदी हुआ था। 
    औसिया- 0.07 फीसदी कम। इस बार यहां 78.43 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 78.5 फीसदी हुआ था। 
    पीपाड़-बिलाड़ा- 2.89 फीसदी कम। इस बार यहां 66.91 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.8 फीसदी मतदान हुआ था। 
    जैसलमेर- 5.52 फीसदी कम। इस बार यहां 77.48 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 83 फीसदी हुआ था। 
    जोधपुर- 1.14 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 65.64 फीसदी मतदान, पिछली बार 64.5 फीसदी हुआ था। 
    राजसमंद- 7.82 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.02 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.2 फीसदी हुआ था। 
    उदयपुर- 0.33 फीसदी कम। इस बार यहां 66.67 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 67 फीसदी हुआ था। 
    धोद- 3.26 फीसदी कम। इस बार यहां 71.94 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 75.2 फीसदी हुआ था। 
    फतेहपुर- 3.35 फीसदी कम। यहां इस बार 70.75 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 74.1 फीसदी हुआ था। 
    श्रीडूंगरगढ़- 2.03 फीसदी कम मतदान। इस बार यहां 75.47 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 77.5 फीसदी हुआ था। 
    दांतारामगढ़- 1.52 फीसदी बढ़ी वोटिंग। इस बार 75.42 फीसदी, पिछली बार 73.9 फीसदी हुआ था। 
    दौसा- 4.98 फीसदी कम मतदान। इस बार 74.20 फीसदी हुआ, जबकि पिछली बार 79.18 फीसदी 
हुआ था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में...
राजस्थान विधानसभा में दो अगस्त तक का काम-काज तय
सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं
रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!