दूसरा बच्चा प्लान करते समय हर मां को सताते हैं ये डर

परिवार में दूसरे बच्चे के आते ही हर मां की अपने आप जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।

दूसरा बच्चा प्लान करते समय हर मां को सताते हैं ये डर

जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब आप पहली नहीं दूसरी बार बच्चा प्लान कर रहे होते हैं।

एक बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला ढ़ेर सारी खुशियों के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर भी आता है। ये जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब आप पहली नहीं दूसरी बार बच्चा प्लान कर रहे होते हैं।


दोनों बच्चों को  
मां जब अपना दूसरा बच्चा प्लान कर रही होती है तो उसे यह डर सताने लगता है कि क्या वो अपने दूसरे बच्चे को भी उतना ही प्यार कर पाएगी जितना वो पहले से करती है।


दो बच्चों को सभांलना  
परिवार में दूसरे बच्चे के आते ही हर मां की अपने आप जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। पहले बच्चे का होमवर्क तो दूसरे बच्चे के साथ रातों को जागना, जीवन थोड़ा कठिन जरूर हो जाता है। इसके अलावा अगर आप वर्किंग मदर हैं तो आपके लिए परेशानियां थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।  


बड़ा बच्चा शेयर करेगा  
अक्सर देखा जाता है कि दूसरे बच्चे के होते ही परिवार के लोगों का ध्यान बड़े बच्चे से थोड़ा हटकर छोटे बच्चे पर ज्यादा फोकस हो जाता है। जो कई बार बड़े बच्चे के मन में अपने छोटे भाई या बहन के लिए ईष्या का भाव पैदा कर सकता है।

Read More जानिए राजकाज में क्या है खास


आर्थिक स्थिति  
शायद ही कोई कपल दूसरा बच्चा प्लान करने से पहले इस बात को आपस में डिसकस न करता हो। एक बच्चे के साथ कई नई जिम्मेदारियां भी आती हैं।उसके पैदा होने से लेकर पढ़ाई-लिखाई शादी जैसी चीजों के लिए क्या वो आर्थिक रूप से तैयार हैं, यह बात मां ही नहीं हर पिता भी दूसरा बच्चा प्लान करते समय जरूर सोचता है। 

Read More श्रीराम के प्रकृति-प्रेम की सकारात्मक ऊर्जा

Post Comment

Comment List

Latest News