आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

इस सप्ताह आप अपना हित साधने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। सफलता की प्रबलता बनी हुई है। सप्ताहंत में किसी नए स्थान की यात्रा संभव है।

मेष राशि : इस सप्ताह आप अपना हित साधने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। सफलता की प्रबलता बनी हुई है। सप्ताहंत में किसी नए स्थान की यात्रा संभव है। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

वृष राशि : व्यस्तता से भरा सप्ताह रहेगा। कार्य सिद्धि के लिए नैतिकता का त्याग न करें। महत्त्वपूर्ण निर्णय कुछ रूक कर लें। निर्णयों के लिये आवश्यक जानकारी व तथ्य हासिल करें। नए प्रोजेक्ट को थोड़ों रूक कर प्रारंभ करे।  

मिथुन राशि : मुश्किल समान्याओं का निराकरण होने लगेगा। रिश्तों में सुधार होगा। बिगड़े हुए रिश्ते सामान्य होने लगेंगे। चिंतन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आध्यात्म में रूचि जाग्रत होगी। संतान से संबंधों में तनाव हो सकता है। फिजूल दखलांदाजी से बचे।

कर्क राशि : मित्र मंडली में एवं घूमने फिरने में ही सारा वक्त जाया होगा। सप्ताह में कोई भी सार्थक कार्य नहीं कर सकेंगे। कुछ नया करने का मन अभी नहीं बनेगा। परिवार के वरिष्ठजनों से राय-मशवरा कर सकते हैं।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह राशि : संपन्नता की ओर अग्रसर होंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। उपचार का ध्यान रखें।  बेरोजगार वर्ग की रोजगार की तलाश पूर्ण हो सकती है। युवा वर्ग वाहन ध्यान से चलाएं। असावधानी परेशानी दे सकती है।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या राशि : सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मेल-जोल में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताएं दूर हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में समझौता होने के अवसर मिलेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करें। कारोबारी विस्तार को अभी स्थगित करें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला राशि : यह सप्ताह आपके संचय की परीक्षा लेने वाला रह सकता है। धैर्य पूर्वक आर्थिक संतुलन बनाने की कोशिश करे। लंबे समय में रिश्तों में चल रही परेशानी और बढ़ सकती है। प्राकृतिक चिकित्सा, योग व ध्यान से लाभ रहेगा।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में होने से खुशी महसूस होगी। यदि आप व्यापारी है तो विस्तार की योजना कुछ ठहर कर लागू करें। टैक्स आदि में धन उम्मीद से ज्यादा भरना पड़ सकता है। लोग आपसे अपना हित साधने की कोशिश करेंगे। संभाल कर व्यवहार करें।

धनु राशि : मानसिक शांति की खोज में समय व्यतीत होगा। अध्यात्म की ओर अग्रसर होंगे। ईश्वर स्तुति व सुमिरन में मन लगेगा। नया निवेश करने में जल्दबाजी न करें। मित्रों पारिवारिक सदस्योंं की राय पूर्ण विचार कर स्वीकार करें। नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दें।

मकर राशि : सबसे छोटे सदस्यों से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साझेदारी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। यात्रा में सफलता संदिग्ध है। अपनी बात व अपना पक्ष दृृढ़ता से प्रस्तुत करें। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि : अधीनस्थों मे सहयोग प्राप्त करने के लिए विश्वास में लेना होगा।  वेतन वृद्धि बोनस मामले हल करने पड़ सकते हैं। सरकारी दफ्तरों में अटके काम आसानी से बना लेंगे पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण रह सकता है।

मीन राशि : कुछ समय मनोरंजन पर लगाएं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी संभव है। यदि व्यवसायी है तो नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। कारोबारी विस्तार भी संभव है।




Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें