भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती:  राहुल

भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती:  राहुल

राहुल ने कहा कि बीजेपी भूल गई है कि गांधी एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने सर्व सेवा संघ में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।

राहुल गांधी ने बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी के सर्व सेवा संघ के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस सर्व सेवा संघ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।

उन्होंने कहा कि लेकिन वे भूल गए कि गांधी एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।

Read More Stock Market Update: शेयर बाजार में घटबढ़, निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 अंक पर रहा

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश