कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाई, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकती: ठाकरे

केस में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी

कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाई, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकती: ठाकरे
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया।

मुम्बई। बदलापुर यौन शोषण केस को लेकर यहां महाविकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी (पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले पुणे में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया।

ठाकरे ने कहा कि हमारा मामला पिछले 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में है। हमें तो तारीख पर तारीख मिलती है। कल कोर्ट ने दिखा दिया कि कोर्ट इतनी जल्दी फैसला ले सकता है। कोर्ट ने हमारे महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाई, लेकिन कोर्ट हमारी आवाज नहीं रोक सकती। ठाणे के बदलापुर के आदर्श स्कूल में 13 अगस्त को 2 बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ था। केस में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी, जिसे लेकर महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद का एलान किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारत के लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता में...
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप
सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट