केंद्र सरकार राजस्थान को देगी 292.51 करोड़ रुपए

पांच राज्यों के लिए सहायता राशि मंजूर की गई

केंद्र सरकार राजस्थान को देगी 292.51 करोड़ रुपए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पांच राज्यों के लिए 1887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर की गई।

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पांच राज्यों के लिए 1887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर की गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से यह राशि पिछले वर्ष आई बाढ़, भूस्खलन और ओले गिरने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी। कुल राशि में से 1,038.96 करोड़ रुपए बिहार को, 21.37 करोड़ हिमाचल प्रदेश को, 292.51 करोड़ रुपए राजस्थान को, 59.35 करोड़ सिक्किम और 475.04 करोड़ पश्चिम बंगाल को दिए जाएंगे।

यह अतिरिक्त राशि केन्द्र द्वारा इन राज्यों के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से जारी की गई राशि के अतिरिक्त है। केन्द्र ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य आपदा मोचन कोष से 28 राज्यों के लिए 17,747.20 करोड़ रुपए और नौ राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 6197 .98 करोड़ रुपए की राशि जारी की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News