अन्याय के विरुद्ध लड़ रही है कांग्रेस, लोगों से सहयोग की है आवश्यकता : राहुल
लोगों से वह पार्टी के लिए दान देने का आग्रह कर रहे है
हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के लिए एमएसपी की लड़ाई, युवाओं के लिए रोजगार की लड़ाई, वंचितों के लिए हिस्सेदारी की लड़ाई, जन-जन के लिए लोकतंत्र की लड़ाई।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध लड़ रही है और पार्टी को इस लड़ाई में लोगों से चंदे के रूप में सहयोग की आवश्यकता है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के चंदा पर जनता के हितों की लड़ाई लड़ती है। कांग्रेस की ताकत भाजपा की तरह इलेक्ट्रोल बॉन्ड नहीं, बल्कि जनता से मिलने वाले चंदे के बॉन्ड है। इसलिए लोगों से वह पार्टी के लिए दान देने का आग्रह कर रहे है।
हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के लिए एमएसपी की लड़ाई, युवाओं के लिए रोजगार की लड़ाई, वंचितों के लिए हिस्सेदारी की लड़ाई, जन-जन के लिए लोकतंत्र की लड़ाई। कांग्रेस को दान कर इस लड़ाई को मजबूत बनाएं क्योंकि हमारी ताकत इलेक्टोरल बॉण्ड नहीं, आपका बॉण्ड है।
Comment List