सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात, देश के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की

सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात, देश के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

गांधी और खड़गे से प्रदेश एवं देश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही।

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सोरेन ने इस दौरान गांधी और खड़गे से प्रदेश एवं देश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही।

 इसके अलावा कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा अन्य नेता भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही सीटों के बंटवारे तथा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News