राहुल गांधी ने ओम बिरला से की मुलाकात, सदन चलाने का किया आग्रह

सदन की कार्यवाही चलाई जानी चाहिए

राहुल गांधी ने ओम बिरला से की मुलाकात, सदन चलाने का किया आग्रह

बिरला ने इस पर आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर विचार करेंगे और इसकी जांच करेंगे। मैंने उनसे आग्रह किया है कि सदन चलना चाहिए।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और कहा कि वे चाहते हैं कि संसद चले। इसलिए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई जानी चाहिए। गांधी ने सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही चलाई जानी चाहिए। विपक्ष के नेता ने बिरला से मुलाकात के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आज बैठक की और उनसे कहा है कि हाउस चलना चाहिए और हम चाहते हैं हाउस चले। हाउस चलाना हमारी नहीं उनकी जिम्मेदारी है। मैंने उनसे यह भी कहा कि हमारी पार्टी के सांसद चाहते हैं कि मेरे खिलाफ जो अपशब्द कहे गये हैं, उनको हटाया जाना चाहिए। मेरे खिलाफ सदन में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को कार्यवाही से सरकार हटा दे। बिरला ने इस पर आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर विचार करेंगे और इसकी जांच करेंगे। मैंने उनसे आग्रह किया है कि सदन चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सदन चलाना चाहते हैं। इसलिए हमने निर्णय लिया है।सत्ता पक्ष के लोग कुछ भी कहें, लेकिन हम चाहते हैं कि सदन चले और 13 दिसम्बर को सदन में संविधान पर चर्चा हो। हमारी पूरी कोशिश है कि सदन चले। वे अडानी पर चर्चा से बच रहे हैं और वे हाउस नहीं चलाना चाहते हैं, लेकिन हम इस मुद्दे को छोड़ेंगे नहीं। हमारा उद्देश्य है कि सदन चलना चाहिए और सदन में चर्चा होनी चाहिए। वे मेरे बारे में कहते रहें लेकिन सदन में 13 दिसंबर को संविधान के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हो। वे हम पर आरोप लगाते रहेंगे सदन लेकिन चलना चाहिए।

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय