स्वच्छ भारत अभियान : आईसीडीएस मुख्यालय में एक घंटे का गहन स्वच्छता अभियान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

प्रांगण तथा पूरे परिसर में व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई

स्वच्छ भारत अभियान : आईसीडीएस मुख्यालय में एक घंटे का गहन स्वच्छता अभियान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की कड़ी में समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय (आईसीडीएस) मुख्यालय, जयपुर में एक घंटे का गहन साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 14 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किए गए स्वच्छता कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित किया गया।

जयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की कड़ी में मंगलवार को समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय (आईसीडीएस) मुख्यालय, जयपुर में एक घंटे का गहन साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 14 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किए गए स्वच्छता कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त निदेशक (पोषाहार) अनुपमा टेलर के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान आईसीडीएस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, गैलरी, प्रांगण तथा पूरे परिसर में व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य के अनुकूल बनाना है। स्वच्छ वातावरण न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे आमजन को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत