प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

जॉर्डन के बाद पीएम मोदी इथियोपिया रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन यात्रा के बाद इथियोपिया पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कृषि, निवेश, विकास सहयोग और स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। पीएम मोदी इथियोपियाई संसद को भी संबोधित करेंगे।

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जॉर्डन की यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं। यह तीन देशों के महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे का दूसरा चरण है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री  मोदी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय (एजेंसी) करेंगे, जिसका उद्देश्य कृषि, निवेश और विकास सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों नेताओं ने 2023 में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।

पीएम मोदी इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जहाँ वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, साझा सभ्यतागत मूल्यों और भारत-इथियोपिया साझेदारी की अपार क्षमता पर प्रकाश डाल सकते हैं। इस यात्रा के दौरान चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग की भी मजबूत उम्मीदें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली से रवाना होने से पहले इथियोपिया के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए अफ्रीका के सामूहिक भविष्य को आकार देने में इसकी केंद्रीय भूमिका का उल्लेख किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…