गहलोत ने हेराल्ड केस में रेवेन्यू कोर्ट का फैसला सत्ता पर सत्य की विजय बताया, कहा- मोदी सरकार द्वारा रचित एक मनगढ़ंत और झूठा मामला

उद्देश्य केवल गांधी परिवार की छवि खराब करना

गहलोत ने हेराल्ड केस में रेवेन्यू कोर्ट का फैसला सत्ता पर सत्य की विजय बताया, कहा- मोदी सरकार द्वारा रचित एक मनगढ़ंत और झूठा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला 'सत्ता पर सत्य की विजय' का प्रमाण बताया है। गहलोत ने कहा है कि कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की शिकायत को खारिज कर यह स्पष्ट कर दिया है कि इसमें पीएमएलए का कोई मामला नहीं बनता।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला 'सत्ता पर सत्य की विजय' का प्रमाण बताया है। गहलोत ने कहा है कि कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की शिकायत को खारिज कर यह स्पष्ट कर दिया है कि इसमें पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) का कोई मामला नहीं बनता। हम शुरू से ही कह रहे थे कि यह मोदी सरकार द्वारा रचित एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है, जिसका उद्देश्य केवल गांधी परिवार की छवि खराब करना था।

कुछ दिन पूर्व इसलिए ही इस केस में ईडी ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई क्योंकि जब से इन्होंने चालान पेश किया तब से इन्हें पता था कि इस केस में कोई दम नहीं है। मोदी सरकार के दबाव में ईडी ने कोर्ट में अपनी भद्द पिटवाई है। आज न्यायपालिका ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। अंततः जीत सच्चाई की ही हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत