राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप : अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रही सरकार, कहा- आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का हो रहा अंधाधुंध दोहन 

लाखों लोगों के हितों को किया नजरदअंदाज

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप : अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रही सरकार, कहा- आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का हो रहा अंधाधुंध दोहन 

सवाल किया क्या नीति निर्माण कुछ लोगों को तात्कालिक लाभ पहुंचाने के लिए इस कदर कमजोर होनी चाहिए कि उससे लाखों लोगों के हितों को नजरदअंदाज किया जाए।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रही है। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के उस लेख के संदर्भ में की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अरावली पहाड़ियों के लिए पर्यावरणीय परिभाषा बदल रही है और इससे पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा हो रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शुरु से ही गंभीर उदासीनता दिखाई है। वह प्राकृतिक दोहन को बढ़ावा देती है और धरती के लिए तथा आने वाली पीढ़ियों पर पडऩे वाले इसके प्रभावों को नजरअंदाज करती रही है। उन्होंने सवाल किया क्या नीति निर्माण कुछ लोगों को तात्कालिक लाभ पहुंचाने के लिए इस कदर कमजोर होनी चाहिए कि उससे लाखों लोगों के हितों को नजरदअंदाज किया जाए।

गांधी ने अपने लेख में लिखा कि अरावली पहाड़ियों को लेकर जो नीतियां तैयार की हैं, उसके तहत 100 मीटर से कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों पर खनन प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। उच्चतम न्यायालय ने भी इसे बरकरार रखा है। उन्होंने लिखा कि गुजरात से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक फैली अरावली पर्वतीय शृंखला ऐतिहासिक रूप से देश की भूगोलिक और विरासत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, लेकिन अब सरकार की नयी नीतियों ने इन पहाड़यिों के लिए प्रभावशाली रूप से मौत का फरमान जारी कर दिया है। इससे पहले ही अवैध खनन ने मानव जीवन पर बुरी तरह नुकसान पहुँचाया है।

गांधी ने कहा कि इस तरह की नीति बदलाव अवैध खनन करने वालों और माफियाओं को अरावली शृंखला के 90 प्रतिशत हिस्से को नष्ट करने के लिए खुला निमंत्रण है। कांग्रेस नेताओं ने वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 और वन संरक्षण नियम, 2022 में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की है और यह भी चेतावनी दी है कि सरकार का मौजूदा दृष्टिकोण पर्यावरणीय क्षरण को बढ़ावा देगा और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की अनदेखी करेगा। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई है कि सरकार की इस तरह की नयी नीति से बड़े पैमाने पर खनन को बढ़ावा मिलेगा , जिससे मरुस्थलीकरण और क्षेत्र में वायु प्रदूषण का और भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Read More उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर जनता में जोरदार उत्साह

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
राष्ट्रमंडल देशों की संसदो के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के बाद  भ्रमण कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल...
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक