पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़

ब्राजील में तूफान का कहर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका ध्वस्त

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़

ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग 40 मीटर (करीब 114 फीट) ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक विशाल रेप्लिका गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गुआइबा। ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग 40 मीटर (करीब 114 फीट) ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक विशाल रेप्लिका गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह प्रतिमा अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की हूबहू नकल थी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

पार्किंग एरिया की पहचान थी मूर्ति

यह स्टैच्यू गुआइबा में हावन कंपनी के बड़े रिटेल स्टोर की पार्किंग में एक फास्ट-फूड आउटलेट के पास स्थापित की गई थी और इलाके की पहचान मानी जाती थी। दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलीं, जिसने कुछ ही पलों में करीब सात मंजिला ऊंची इस प्रतिमा को जमींदोज कर दिया। जमीन पर गिरते ही मूर्ति का ऊपरी हिस्सा, खासकर सिर, कई टुकड़ों में टूट गया।

समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

Read More बंगाल की ऊंची इमारतों में स्थापित होंगे मतदान बूथ : चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, तृणमूल कांग्रेस ने किया था विरोध

घटना के समय पार्किंग स्थल के आसपास कई वाहन मौजूद थे, लेकिन लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं को देखते हुए लोगों ने तुरंत अपने वाहन वहां से हटा लिए, जिससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Read More डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देना चाहती है मचाडो, नोबेल इंस्टीट्यूट ने किया स्पष्ट 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Read More खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना : प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा ईरान, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हावन कंपनी ने बताया कि मूर्ति की कुल ऊंचाई 114 फीट थी, जिसमें से करीब 78 फीट हिस्सा पूरी तरह टूट गया है, जबकि 36 फीट ऊंचा आधार सुरक्षित है। कंपनी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा