पति ने जेवर चुराकर बेचे, पत्नी ने पूछा तो मारा चाकू

मौके से पति फरार

पति ने  जेवर चुराकर बेचे, पत्नी ने पूछा तो मारा चाकू
पेट में चाकू का घाव लगने से महिला एमबीएस अस्पताल में भर्ती।

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी महिला सीमा सिंह कापरेन में टीचर है। उसका पति महेंद्र सिंह शराब का आदि है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 साल पूर्व महेंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी उनके दो बच्चे एक लड़की व एक लड़का है। बुधवार को वह स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी तथा बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान पति महेंद्र सिंह ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने -चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया और बेच दिए। शाम को  घर लौटने पर सीमा को घटना का पता चला। जब उसने पति से जेवरात के संबंध में पूछा तो उसने कहा कि कर्जदारों को पैसे दिए है। सुबह 7 बजे पति महेंद्र 400 रुपये की मांग कर रहा था। सीमा के नहीं देने पर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद पति महेंद्र मौके से फरार हो गया। पेट में चाकू का घाव लगने से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला सीमा सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति व सास  द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पति बेरोजगार है व शराब का आदी होने के कारण आए दिन पैसों की मांग करता है जिसमें उसकी मां भी उसका ही साथ देती है। दोनों मां-बेटे मिलकर पैसों के लिए जिस्म फरोशी का धंधा करने का दबाव डालते है। इसकी शिकायत कई बार रेलवे कॉलोनी थाने में करने के बावजूद पुलिस द्वारा पति के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। हर बार पुलिस उसे शराबी समझ कर छोड़ देती है और वह घर  आकर मारपीट करता है। इस संबंध में तत्कालीन एसपी को लिखित शिकायत दे चुकी हूं लेकिन पुलिस ने उस पर भी कार्रवाई नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज पति ने शराब के नशे में जान लेने की नीयत से चाकू से हमला किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया