महासंघ में नहीं है गुटबाजी और मतभेद: हॉकी इंडिया

कहा- हम हॉकी की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे

महासंघ में नहीं है गुटबाजी और मतभेद: हॉकी इंडिया

अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी के विकास के लिए गठित स्वायत्त और पेशेवर ईकाई है। हमारा लक्ष्य हॉकी और अपने खिलाड़ियों की बेहतरी और प्रगति है।

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को महासंघ में गुटबाजी और मतभेद के आरोप खारिज करते हुए कहा कि हम हॉकी की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी के विकास के लिए गठित स्वायत्त और पेशेवर ईकाई है। हमारा लक्ष्य हॉकी और अपने खिलाड़ियों की बेहतरी और प्रगति है। हमारी राष्ट्रीय टीमों को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाता है।

महासंघ ने हर खिलाड़ी और टीम के साथ समानता का रुख रखा है। सभी को समान सुविधायें और लाभ दिए गए, जिसमें नकद पुरस्कार और सम्मान शामिल है। हम जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी समानता में विश्वास रखते हैं।

हम महिला टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद के लिए हरसंभव प्रयास नए सिरे से करेंगे। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर पदक जीतने के लिए पुरुष टीम को हरसंभव सुविधायें मुहैया कराएंगे।

Read More Paris Paralympics: भारत ने जीता एक और गोल्ड, नितेश कुमार ने बैंडमिंटन में जीता सोना

हमें टीमों और अपने खिलाड़यिों के लिए हॉकी प्रेमियों के सतत सहयोग की जरूरत है। फिलहाल पूरा ध्यान ओङ्क्षलपिक खेल पर रहना चाहिए।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नॉर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 13 साल तक भारतीय हॉकी से जुड़ी रहीं। नॉर्मन ने महासंघ में गुटबाजी का खुलासा करते हुए कहा कि यहां काम करना मुश्किल था और मेरे पास इसे छोडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Read More सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने गोला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश