विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार, सिर्फ मित्रों का हित साधा : राहुल

सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है

विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार, सिर्फ मित्रों का हित साधा : राहुल

गांधी ने कहा कि संप्रग सरकार में तेजी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी स्पीड ब्रेकर बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मजबूत कर विकास को गति दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय देश ने प्रगति की जो रफ्तार पकड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उस गति में अवरोध बनी है। कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों को मजबूती प्रदान कर देश को विकास की रहा दिखाई, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है। 

गांधी ने कहा कि संप्रग सरकार में तेजी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी स्पीड ब्रेकर बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मजबूत कर विकास को गति दी। वहीं मोदी चंद मित्रों के फायदे के लिए देश को खोखला कर रहे हैं। देश की निरंतर प्रगति में नीतियों महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नीतियों में देशवासियों को आगे रखे बिना देश का विकास असंभव है। झूठे प्रचार के विपरीत आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार कांग्रेस के आस-पास भी नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश