गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की कही बात

जयंत सिन्हा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग से जीते थे

गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की कही बात

सिन्हा ने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वे भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्जन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके। 

रांची। झारखंड में हजारीबाग लोकसभा सीट से दो बार सांसद और केंद्र में मंत्री रहे जयंत सिन्हा लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। सिन्हा ने एक्स पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आग्रह किया है। उन्होंने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वे भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्जन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके। 

उल्लेखनीय है कि जयंत सिन्हा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग से विजयी रहे थे। उनसे पहले उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा कई बार हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट भाजपा इस बार एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी के लिए छोड़ सकती है। आजसू पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में गिरिडीह की जगह हजारीबाग सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी। चौधरी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में आने वाले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव भी जीत चुके हैं, वहीं अभी रामगढ़ से उनकी पत्नी सुनिता चौधरी विधायक हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश