युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का पुतला फूंका, पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का पुतला फूंका, पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले राधामोहन अग्रवाल प्रदेश में जंहा भी जाएंगे, हम उनका विरोध करेंगे। अग्रवाल को राजस्थान छुड़वा कर ही रहेंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अग्रवाल का पुतला फूंका। 

जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कई प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी उज्ज्वल शर्मा और जसविंदर सिंह ने बताया कि राधामोहन अग्रवाल ने राजीव गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। राधामोहन खुद तो कभी चुनाव लड़े नही, इसलिए लोकप्रियता का मतलब नहीं जानते। उनकी अमर्यादित भाषा से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है, इसलिए आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। पीसीसी मुख्यालय के बाहर अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजस्थान छोड़ो अग्रवाल के नारे भी लगाए। वंही, प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स तोड़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस को आंशिक बलप्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले राधामोहन अग्रवाल प्रदेश में जंहा भी जाएंगे, हम उनका विरोध करेंगे। अग्रवाल को राजस्थान छुड़वा कर ही रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News