कांग्रेस के बड़े नेता हार के डर से चुनाव नहीं लड रहे हैं: भूपेंद्र यादव

कहा- खड़गे का बयान दर्शाता है कि कांग्रेस हताश और निराश है

कांग्रेस के बड़े नेता हार के डर से चुनाव नहीं लड रहे हैं: भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने कहा है कि हार के डर के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं भंवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

अलवर। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और अलवर लोकसभा सीट से  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि हार के डर के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं भंवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नहीं सुनी जा रही है। खड़गे कह रहे हैं कि पार्टी के बड़े नेताओं को लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दर्द को नहीं समझ रही है तो देश की जनता के दर्द को क्या समझेगी। इसलिए खड़गे का बयान दर्शाता है कि कांग्रेस हताश एवं निराश है। कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि अब यह पार्टी चौखट पर जाकर सिमट न जाये।

यादव ने एक सवाल के जबाब में कहा कि अलवर में उनके सामने भंवर जितेंद्र सिंह को नहीं उतारने का जवाब भी खड़गे ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पांच साल तक कांग्रेस ने रूमाल-झपट्टा वाली सरकार चलाई है। यादव ने खुद को बाहरी नहीं, स्थानीय बताया। 

Post Comment

Comment List

Latest News