भारत के निर्माण में सुनिश्चित करें भागीदारी : भजनलाल

अबकी बार 400 पार की संकल्पना की सिद्धि के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं

भारत के निर्माण में सुनिश्चित करें भागीदारी : भजनलाल

आप सभी सम्मानित मतदाता लोकतंत्र के इस पुण्य महायज्ञ में मतदान रूपी आहूति देकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर अटल विश्वास रखते हुए समूचा भारत फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार की संकल्पना की सिद्धि के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं।

आप सभी सम्मानित मतदाता लोकतंत्र के इस पुण्य महायज्ञ में मतदान रूपी आहूति देकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका एक मत विकसित भारत की निर्माण यात्रा को संबल प्रदान करेगा।

 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News