गठबंधन को इस्तेमाल करके फेंक देती है कांग्रेस : मोदी

गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना

गठबंधन को इस्तेमाल करके फेंक देती है कांग्रेस : मोदी

लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों, वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पलनाडु। आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एनडीए की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा. एनडीए में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में आईएनडीआई गठबंधन बनाना हो, लेकिन इनकी सोच वही है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं। बंगाल में टीएमसी और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप एक-दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों, वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

रैली में मोदी के अलावा टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण भी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और टीडीपी के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। भाजपा छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि टीडीपी लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ही देश में चुनाव का बिगुल बजा है और मैं आप सबके बीच हूं। यहां मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के इस आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। ये संयोग है कि इस बार चुनावों के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News