झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक जयप्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल

झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक जयप्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल

झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक और तीसरी बार मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे जयप्रकाश पटेल अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक और तीसरी बार मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे जयप्रकाश पटेल अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा पार्टी के झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश भाई ठाकुर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के में पटेल को अंग वस्त्र पहनकर और फूलों  का गुलदस्ता देकर कांग्रेस में शामिल किया।

मीर ने कहा कि झारखंड के भाजपा के कई अन्य नेता अभी कांग्रेस के संपर्क में  हैं। उन्होंने पटेल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने का झारखंड का अन्य क्षेत्रों में पड़ेगा। वह साफ सुथरी राजनीति करते हैं और उनका सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव कांग्रेस में शामिल होने पर असरदार होगा।

ठाकुर ने कहा कि जयप्रकाश पटेल कद्दावर नेता है और प्रदेश में उनका अच्छा प्रभाव है। पटेल उनके सबसे प्रिय लोगों में से हैं और उनके पिता उनके मित्र थे और वह झारखंड के प्रमुख नेताओं में है।

Read More फारुख अब्दुल्ला ने मोदी पर लगाया देश तोड़ने की कोशिश करने का आरोप

पटेल ने इस मौके पर कहा कि उनके पिता लाल बाबू झारखंड राज्य निर्माण के प्रमुख नेता थे और वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रति झारखंड के लोगों में उत्साह है उम्मीद है कि इस बार झारखंड से कांग्रेस बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

Read More आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील

Post Comment

Comment List

Latest News

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी...
भजनलाल शर्मा से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग
नशे के लिए रुपए नहीं देन पर की थी हत्या, शव सुनसान जगह फेंका
चीन निर्मित हवाई अड्डे का प्रबंधन भारतीय, रूसी कंपनियों को मिलेगा
घुटने में बनी पथरी, 8 साल की तकलीफ के बाद मिला इलाज
गुजरात-राजस्थान में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़
आईजी की फाइव स्टार टीमें : साइक्लोनर, टोरमाडो और तीसरी आंख जैसी पांच टीमों से अपराध और अपराधी पर कसा शिकंजा