दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, पार्टी नेता बोले- जेल से चलाएंगे सरकार

गिरफ्तारी से पहले दो घंटे तक पूछताछ की गई थी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, पार्टी नेता बोले- जेल से चलाएंगे सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। वह राज्य के मुखमंत्री बने रहेंगे। पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज रात को ही सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करने की मांग करेगी।

ईडी ने सीएम केजरीवाल को आज 10वां समन भेजा था। इससे पहले भेजे गए 9 समन के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने हाई कोर्ट पहुंचकर ईडी से गिरफ्तारी नहीं होने की गारंटी भी मांगी थी। सुनवाई के बाद केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा। उन्हें कोर्ट से गिरफ्तारी नहीं होने की राहत नहीं मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News