उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी

उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

हत्यारे फरार हो गये। समर्थक कार सेवा प्रमुख को तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

नैनीताल। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में सुबह गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरी तराई में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है। लोगों में घटना को लेकर रोष बताया जा रहा है। घटना सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच डेरा के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो हत्यारे मोटर साइकिल में आये और बाबा तरसेम सिंह को पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर अफरातफरी मच गयी। इस बीच हत्यारे फरार हो गये। समर्थक कार सेवा प्रमुख को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

इस घटना के बाद समर्थकों और लोगों में रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी दल बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। हत्यारों की तलाश के लिये पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश कर रही है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने इस घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में डेरा प्रमुख भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह कार सेवा प्रमुख की हत्या नहीं कानून व्यवस्था की हत्या है। आर्य के आगे कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों का स्वर्णिम काल चल रहा है। 

Tags: tarsem

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत
वर्तमान में जोगा पोड़यिाम की पत्नी जनपद सदस्य है। दस वर्ष पहले इस दंपत्ति के पुत्र की भी नक्सलियों ने...
सरकार ने अटका दिए प्राइवेट स्कूलों के 22.50 करोड़
मोज़ेज सिंह ने गुनीत मोंगा के साथ किया कोलैब
घर का पूत कुंवारा डोले, पाड़ौसी का फेरा
ऑस्ट्रेलिया में एक विमान क्रैश, पायलट की मौत
पहले चरण के मतदान में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए मोदी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को दिया महत्व : चिदंबरम 
बीएसएनएल ने कॉपर लैंडलाइन को FTTH में मुफ्त अपग्रेड करने के लिए दो नए किफायती प्लान लांच किए