खाचरियावास ने राम नवमी पर की पूजा
सरकारी निवास पर पूजा-अर्चना की
रामनवमी के पर्व पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने परिवार के लोगों के साथ सरकारी निवास पर पूजा-अर्चना की। खाचरियावास ने विधि विधान से राम की पूजा अर्चना की।
जयपुर। रामनवमी के पर्व पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने परिवार के लोगों के साथ सरकारी निवास पर पूजा-अर्चना की। खाचरियावास ने विधि विधान से राम की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में खाचरियावास के समर्थक और विधानसभा क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। पूजा समाप्त होने के बाद खाचरियावास ने कहा कि हम भी राम के वंशज हैं।
इस पर्व पर राम की आराधना कर प्रदेश के लोगों की खुशहाली और अमन चैन की कामना की है। खाचरियावास ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि केन्द्र सरकार के नेता राम के नाम पर केवल सियासत करते हैं। धर्म के नाम पर लोगों का बंटवारा करते हैं। राम के आदर्शों पर चलने की जगह लोगों का ध्रुवीकरण करने की राजनीति से बाज नहीं आते। भाजपा नेताओं की धर्म के आड़ में राजनीति के इस खेल को कांग्रेस ज्यादा दिन चलने नहीं देगी। लोग मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उनकी समस्याओं के लिए कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।
Comment List