मोदी का दावा : लोकसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड, कांग्रेस को मिलेगी 50 से भी कम सीटें
चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला किया
चुनाव में कांग्रेस लोकसभा में कुल सीटों का 10 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पायेगी और 50 से भी कम सीटें प्राप्त करेगी, जिससे वह लोकसभा में विपक्ष के दर्जे से वंचित हो जायेगी।
फुलबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड बनायेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 का आंकड़ा पार करेगा। मोदी ने ओडिशा में अपने अभियान के दूसरे चरण में यहां चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल 2024 के चुनाव में वही भाषण दे रहे है, जो उन्होंने 2014 और 2019 के चुनावों में दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस लोकसभा में कुल सीटों का 10 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पायेगी और 50 से भी कम सीटें प्राप्त करेगी, जिससे वह लोकसभा में विपक्ष के दर्जे से वंचित हो जायेगी।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार यह कहकर देश को डराया है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। पाकिस्तान अब ऐसी हालत में है कि उसके पास परमाणु बम बनाये रखने के लिए पैसे नहीं हैं। कांग्रेस पर आतंकवादियों से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि आतंकवाद का मुकाबला करने से वोट बैंक में नुकसान होगा।
Comment List